बिग बॉस नहीं जाएंगी पोर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा

मिया ख़लीफ़ा
प्रकाशित

पोर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा रियलिटी टीवी शो बिग बॉस-9 में हिस्सा नहीं लेंगी.

उन्होंने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया.

लेबनानी-अमरीकी पोर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा (@miakhalifa ) ने ट्विटर पर लिखा, "एक बात मैं साफ़ कर दूं. मैं भारत नहीं जा रही हूं. इसलिए जिस किसी ने भी ये ख़बर उड़ाई कि कि मैंने बिग बॉस में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई, उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए."

मिया ख़लीफ़ा

पिछले हफ़्ते भारतीय मीडिया में इस तरह की ख़बरें आईं थीं कि 22 वर्षीय पोर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा बिग बॉस के नौवें संस्करण में हिस्सा ले सकती हैं.

इससे पहले भारतीय मूल की पूर्व अमरीकी पोर्न स्टार सनी लियोनी भी बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं.

हालांकि सनी, अब दावा करती हैं कि उन्होंने पोर्न फ़िल्में छोड़ दी हैं और अब वो पूरी तरह से बॉलीवुड पर ही फ़ोकस कर रही हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)</bold>