ट्विटर पर किसे तलाश रहे हैं आमिर

प्रकाशित

गिने चुने ट्वीट करने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान ने ट्विटर पर गायिका के लिए विज्ञापन दिया है.

इस विज्ञापन में आमिर ख़ान की प्रोडक्शन कंपनी को 12-17 साल की लड़की की ज़रूरत है जो हिंदी में गाना गा सके.

आमिर ने विज्ञापन में यह भी लिखा कि इच्छुक लड़कियों को अभिभावको की रज़ामंदी के साथ अपना एक वीडियो बनाकर भेजना होगा. हलांकि आमिर किस फ़िल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया.

जूनियर इंडियन आइडल की सलाह

कुछ प्रशंसकों ने तो आमिर खान के इस ट्वीट के बाद जूनियर इंडियन आइडल देखने की भी सलाह दी है.

अपने फ़िल्मों में परफेक्ट कास्टिंग के लिए मशहूर आमिर ख़ान ने अपनी आने फ़िल्म दंगल में बेटियों के किरदार के लिए 21000 लड़कियों का ऑडिशन लिया था, जिसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्य के कलाकारों को भी परखा था.

इस बार आमिर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. ऐसा पहली बार होगा कि फ़िल्म इंडस्ट्री के किसी अभिनेता ने ट्विटर पर कास्टिंग का विज्ञापन दिया हो.

जहाँ शाहरुख़ और सलमान अपने ट्विटर का इस्तेमाल फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए करते हैं या फैंस को सलाह देते दिखते हैं, वहीं अपने अलग अंदाज़ के लिए मशहूर आमिर हर बार की तरह कुछ अलग ही करते नज़र आ रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)