पहली बार अमिताभ बने 'सौ करोड़ी'

प्रकाशित

महानायक अमिताभ बच्‍चन बेहद खुश हैं. इस खुशी की वजह है, उनकी हालिया रिलीज़ फ़ि‍ल्‍म “पीकू” का सौ करोड़ी क्‍लब में शामिल होना.

शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फि़ल्‍म में अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण और इरफ़ान ख़ान मुख्‍य भूमिका में हैं.

गौरतलब है कि अमिताभ बच्‍चन की यह पहली फ़ि‍ल्‍म है, जो सौ करोड़ी क्‍लब में शामिल हुई है.

अमिताभ बच्चन का ट्विट

आठ मई को रिलीज़ हुई इस फ़ि‍ल्‍म की सफलता से खुश होकर शहंशाह ने ट्विटर से लेकर फ़ेसबुक तक सभी जगहों पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया है.

बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “ दुनिया भर में पीकू ने कमाए 100 करोड़, बहुत अच्छा. इस फिल्म से इतने की उम्मीद नहीं की थी. आप सभी दर्शकों का शुक्रिया आपने ही यह किया है.” वहीं बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “ 'पीकू' ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमाए”.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)