मोम में ढले आशा भोंसले और शरद पवार

आशा भोसले
प्रकाशित

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के एमसीए लाउंज में गुरुवार को शरद पवार और आशा भोंसले के मोम के पुतलों का अनावरण किया गया.

शरद पवार, सुनील कंदलूर, आशा भोसले

इनकी मोम की प्रतिमाएं बनाने का प्रस्ताव नितिन देशमुख ने सुझाया था और 15 साल से मोम के पुतले बनानेवाले जानेमाने कलाकार सुनील कंदलूर ने आशा भोंसले और शरद पवार को मोम में ढालने का काम किया. सुनील का लोनावला में एक वैक्स म्यूज़ियम भी है.

शरद पवार, आशा भोसले

इस मौक़े पर शरद पवार ने कहा कि ''मुझे आशा भोंसले के गाए सभी गाने पसंद हैं, ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरी पसंदीदा गायिका की मोम की प्रतिमा का अनावरण मेरे सामने हुआ है.''

शरद पवार, आशा भोसले

वहीं इस अनावरण समारोह में पहुंची आशा भोंसले ने कहा कि ''मुझे पिछले कई वर्षों में बहुत से ख़िताब और सम्मान मिले लेकिन कभी किसी ने मेरी प्रतिमा नहीं बनाई थी. मैं शरद पवार जी का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करती हूं.''

इस मौक़े पर अन्य लोगों के साथ सुनील ततकारी, छगन भुजबल, जीतेंद्र अवहद और विनोद तावड़े मौजूद थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)