जब टिकट चेकर बने शाहरुख़ को मिले 50 रुपए

शाहरुख़ ख़ान, गौरी ख़ान
प्रकाशित

शाहरुख़ ख़ान अपनी हर फ़िल्म के लिए करोड़ों की फ़ीस लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली तनख़्वाह कितनी थी और उससे उन्होंने क्या किया था?

शाहरुख़ ख़ान ने अपने टीवी शो सबसे शाणा कौन में ख़ुद ये बात अपने दोस्तों फ़राह ख़ान और करण जौहर को बताई.

जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि अपने पहले टीवी सीरियल फ़ौजी से पहले आपकी क्या सेलरी थी तो शाहरुख़ ने बताया, "फ़ौजी से पहले मुझे एक संस्था में बतौर इवेंट कोऑर्डिनेटर का काम मिला था. वो पंकज उधास का ग़ज़ल कार्यक्रम था और मैं वहां टिकट चेैक कर लोगों को अंदर भेज रहा था."

शाहरूख़ ने आगे बताया कि उन्हें इस काम के एवज़ में 50 रुपए मिले थे जिससे वो ट्रेन का टिकट ख़रीदकर ताजमहल देखने गए थे.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>