'हर ख़ूबसूरत लड़की एक्टिंग नहीं करना चाहती'

सोना मोहपात्रा
    • Author, मनीष शुक्ला
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

गायिका सोना मोहपात्रा को एक सवाल बहुत खलता है, वो ये कि, "आप इतनी ख़ूबसूरत हैं तो एक्टिंग क्यों नहीं करतीं?"

बीबीसी से ख़ास बातचीत में सोना ने कहा, "क्या कोई ये समझेगा कि हर ख़ूबसूरत लड़की अभिनेत्री नहीं बनना चाहती. संगीत मेरा पहला प्यार है."

सोना मोहपात्रा

लेकिन सोना भविष्य के लिए दरवाज़े खुले भी रखना चाहतीं हैं. वो कहती हैं, "हां, अगर कोई मज़ेदार मौक़ा मिले तो कर लूंगी काम."

आमिर के शो से मिली पहचान

सोना मोहपात्रा

सोना मोहपात्रा, आने वाली फ़िल्म 'सावी' में गाना गा रही हैं और उसके एक म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आएंगी.

सोना को असल पहचान मिली आमिर ख़ान के टीवी शो सत्यमेव जयते से, जिसमें उनके गाए कुछ गीत लोगों को बहुत पसंद आए.

उन्होंने डेल्ही बेली, आई हेट लव स्टोरीज़ और तलाश जैसी फ़िल्मों के लिए भी गाने गाए.

सोना मोहपात्रा

सोना और उनके संगीतकार पति राम संपत आमिर ख़ान के ख़ासे नज़दीक माने जाते हैं.

'सत्यमेव जयते' में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों से सोना अपने आपको बड़ा जुड़ा हुआ महसूस करती हैं.

एआईबी

विवादित शो 'एआईबी' के आलोचना पर भी सोना ख़फ़ा हो जाती हैं.

वो कहती हैं, "देश में छोटी छोटी बच्चियों के साथ अपराध हो रहा है. दूसरी परेशानियां हैं और लोग एआईबी में ही उलझे हुए हैं. ये तो महज़ एक मज़ाकिया शो था."

सोना मोहपात्रा

राम संपत से उनकी मुलाक़ात साल 2002 में हुई और 2005 में दोनों ने शादी कर ली.

सोना बताती हैं कि वो गाने के साथ-साथ लिखना भी पसंद करती हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें फ़ेसबुक और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>