'कटरीना और मेरे बारे में कयास मत लगाओ'

रणबीर कपूर, कटरीना कैफ़
प्रकाशित

रणबीर कपूर ने मीडिया को सलाह दी है कि वो उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में अटकलें लगाना बंद करे.

मुंबई में एक इवेंट के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या मीडिया में उनकी कटरीना से सगाई की जो ख़बरें आ रही हैं वो सही हैं?

तो रणबीर बोले, "बार-बार ऐसी ग़लत ख़बरें छपने के बाद जब सच में ऐसा होता है तो उसका मज़ा चला जाता है. अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मैं सच में जब सगाई कर लूंगा तो वो ख़बर छिपेगी नहीं. मैं भी परिवार और बच्चे चाहता हूं लेकिन अभी कोई कयास ना लगाएं."

कटरीना कैफ़

रणबीर जब पिछले दिनों अमरीका घूमने गए थे, तब ख़बरें आई थीं कि कटरीना के परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर ली है.

कटरीना और रणबीर दोनों ने इन ख़बरों को सिरे से नकार दिया है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)