रानी मुखर्जी 'लात-घूंसे बरसाने को' तैयार

'मर्दानी'
प्रकाशित

रानी मुखर्जी फिर से पर्दे पर लात-घूंसे चलाने के लिए तैयार हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि 2014 की उनकी चर्चित फ़िल्म 'मर्दानी' का सीक्वल बनने की तैयारी है.

अख़बार 'मिड डे' में छपी ख़बर के मुताबिक़ यशराज बैनर अपनी इस फ़िल्म का दूसरा भाग बनाने की योजना बना रहा है.

निर्देशक तैयार

'मर्दानी'

फ़िल्म निर्देशक प्रदीप सरकार ने कहा, "हमें अभी स्क्रिप्ट के स्तर पर काम करना है लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि हम 'मर्दानी-2' ला रहे हैं."

'मर्दानी' देह व्यापार और मानव तस्करी की समस्या पर आधारित थी.

फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर औसत कारोबार ही किया था, लेकिन फ़िल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय की तारीफ़ हुई थी.

उन्होंने पुलिस अफ़सर का रोल निभाया था और फ़िल्म में ज़बर्दस्त एक्शन किया था.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>