2015 होगा शाहरुख़, अक्षय या सलमान का?

बेबी
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

नज़र साल 2015 की उन फ़िल्मों पर जिनपर सबकी रहेगी नज़र.

फ़िल्म 'बेबी' आएगी जनवरी में जिसमें मुख्य भूमिका में दिखेंगे अक्षय कुमार, राणा दग्गुबाती और अनुपम खेर.

इस फ़िल्म का निर्देशन किया है नीरज पाण्डेय ने जिन्होंने 'अ वेडनेसडे' और 'स्पेशल 26' बनाई, जिन्हें काफ़ी सराहा गया.

सलमान ख़ान, करीना कपूर

सलमान ख़ान की फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' की भी इस साल है ज़बरदस्त चर्चा.

कबीर ख़ान निर्देशित इस फ़िल्म में करीना कपूर की भी मुख्य भूमिका है.

कबीर और सलमान की जुगलबंदी इससे पहले एक था टाइगर जैसी सुपरहिट फ़िल्म दे चुकी है.

ख़बरों के मुताबिक़ बजरंगी भाईजान इस साल के मध्य तक रिलीज़ हो सकती है.

शमिताभ

'शमिताभ' में दिखेंगे साउथ के एक्टर धनुष, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन.

यह फ़िल्म छह फ़रवरी को रिलीज़ होगी. इसके निर्देशक हैं आर बाल्की जिन्होंने 'पा' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है.

'रॉय' 13 फ़रवरी को रिलीज़ होगी और इसमें दिखेंगे अर्जुन रामपाल, जैकलीन फ़र्नांडिस और रणबीर कपूर.

दिल धड़कने दो

'दिल धड़कने दो' की निर्देशक हैं ज़ोया अख़्तर. इस फ़िल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, फ़रहान अख़्तर, अनिल कपूर और शेफ़ाली शाह. ये फ़िल्म पांच जून को रिलीज़ होगी.

सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, अक्षय कुमार

'फ़ितूर' एक रोमांटिक फ़िल्म है और इसमें कटरीना कैफ़ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. फ़िल्म दिसंबर के महीने में रिलीज़ होगी.

फ़ैन

'फ़ैन' में आपको दिखेंगे शाहरुख़ ख़ान डबल रोल में. इस फ़िल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा. फ़िल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी.

सिंह इज ब्लिंग, अक्षय कुमार

अक्षय की फ़िल्म 'सिंह इज किंग' हिट रही थी. शायद इसी से प्रेरित होकर 'आर राजकुमार' के निर्देशक प्रभु देवा इस साल अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के लेकर आएंगे.

फ़िल्म 'पीकू' में नज़र आएंगे बिग बी अमिताभ बच्चन और साथ में दिखेंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण. ये फ़िल्म 30 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

फ़िल्म 'वज़ीर' में फ़रहान अख़्तर दिखेंगे अमिताभ बच्चन के साथ.

वज़ीर

इसके निर्देशक हैं बिजॉय नम्बिआर जिन्होंने 'शैतान' और 'पिज़्ज़ा' जैसी फ़िल्मों निर्देशन किया है. ये फ़िल्म छह मार्च को रिलीज़ होगी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>