बिजलानी बन इमरान से रोमांस करेंगी करीना?

करीना कपूर
प्रकाशित

करीना कपूर ख़ान बड़े पर्दे पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी का रोल कर सकती हैं.

डीएनए अख़बार के मुताबिक़ अज़हरुद्दीन के जीवन पर बन रही बायोपिक में संगीता के रोल के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया गया है.

फ़िल्म में अज़हरुद्दीन का लीड किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं.

अपने रोल की तैयारी के लिए वो लगातार अज़हरुद्दीन के संपर्क में हैं.

इमरान हाशमी
इमेज कैप्शन, इमरान हाशमी, मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर बनने वाली फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

इससे पहले भी एक फ़िल्म के लिए इमरान और करीना को इस साल अप्रोच किया गया था लेकिन करीना ने रोल 'दमदार' ना होने की वजह से फ़िल्म ठुकरा दी थी.

करीना, फ़िलहाल नए साल की छुट्टियां मनाने अपने पति सैफ़ अली ख़ान के साथ विदेश जा रही हैं.

वहां से लौटकर वो फ़िल्म के बारे में आख़िरी फ़ैसला करेंगी.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)