बुरी तरह मार खा गई एक्शन जैक्सन!

एक्शन जैक्सन
प्रकाशित

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म 'एक्शन जैक्सन' ने वितरकों के पसीने छुड़ा दिए.

मिड डे में छपी ख़बर के मुताबिक़ लगभग 75 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फ़िल्म ने तीन दिन में महज़ 28 करोड़ रुपए का कारोबार किया.

ऐसे में फ़िल्म की लागत वसूल करना भी बेहद मुश्किल लग रहा है.

समीक्षकों ने नकारा

एक्शन जैक्सन

फन सिनेप्लैक्स के मालिक विशाल आनंद के मुताबिक़, "एक्शन जैक्सन उम्मीदों पर बिलकुल खरी नहीं उतरी. अब तो बस पीके का ही सहारा है."

ऐसे वक़्त में जब सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान की औसत रेटिंग वाली फ़िल्में भी बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कारोबार कर रही हैं तब 'एक्शन जैक्सन' का ख़राब प्रदर्शन, अजय देवगन की मार्केट वैल्यू पर असर डाल सकता है.

एक्शन जैक्सन को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की भी ख़राब प्रतिक्रिया मिली है. ऐसे में 'वर्ड ऑफ़ माउथ' फ़िल्म को फ़ायदा नहीं बल्कि और नुकसान पहुंचाएगा.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)