'मैं ख़ूबसूरत हूं, क्योंकि मैं ख़ुश हूं'

ऐश्वर्या राय बच्चन
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को मीडियाकर्मियों के साथ अपना 41वां जन्मदिन मनाया.

जन्मदिन उन्होंने अपने घर 'जनक' में मनाया. सुबह से मीडियाकर्मी, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार उन्हें फ़ोन, वाट्सऐप पर मैसेज करते रहे.

ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रशंसक

ऐश्वर्या ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी.

'अब आराध्या का जन्मदिन'

ऐश्वर्या जनवरी से निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज़्बा' में काम शुरू कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि 2015 में उन्हें और भी फिल्मों के ऑफ़र हैं पर उन्होंने ज़्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने मीडिया के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा. उनके जन्मदिन पर पूरे बंगले को दिवाली की तर्ज पर सजाया गया था.

उन्होंने कहा कि नवंबर में उनकी बेटी आराध्या बच्चन 3 साल की हो जाएंगी और उनका जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया जाएगा.

आराध्या जानती हैं मम्मी के बर्थडे के बाद 16 नवंबर को उनका बर्थडे आ रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने कहा कि सब उनसे उनकी खूबसूरती का राज़ पूछते हैं, उन्होंने कहा, "मैं ख़ूबसूरत इसलिए हूं क्योंकि मैं अपनी ज़िंदगी से बेहद ख़ुश हूं. आप सबका प्यार और दुआएं जो मुझे मिलती रहती हैं. हर साल मेरी ज़िंदगी और ज्यादा ख़ुशियां आती जा रही हैं, जिससे मैं और भी ख़ूबसूरत होती जा रही हूं."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>