सलमान से बड़े रॉकस्टार रवि वर्मा : रणदीप

रणदीप हुडा
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

'ये बहुत बड़ी बात होती है कि एक पूरा डाक घर एक आदमी के नाम का हो'.

"और बस अब ख़त पर नाम लिखें और वो ख़त उस इंसान तक पहुंच जाएगा. राजा रवि वर्मा सलमान ख़ान से भी बड़े रॉकस्टार थे."

ये कहना है 'रंगरसिया' के मुख्य अभिनेता और पेंटर राजा रवि वर्मा का किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा का.

ये फ़िल्म अगले महीने रिलीज़ होने वाली है. रणदीप के साथ इस फ़िल्म में दिखेंगी अभिनेत्री नंदना सेन

कलाकार और राजनीति

भारत एक लोकतंत्र है और यहां के नागरिकों को अपनी बात कहने का पूरा हक़ है. लेकिन फिर भी कई कलाकार जब अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं तो उसपर आपत्ति जताई जाती है.

रंगरसिया

एमएफ़ हुसैन भी कुछ ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं. रणदीप ने माना की ये एक राजनीतिक हथकंडा है ख्याति पाने का.

रणदीप कहते हैं, "जो उस पेंटिंग या कला के प्रति अपना विरोध जताते हैं उन्हें भी वो पेंटिंग बहुत पसंद होती है. वो इस बात को तूल देते हैं ताकि वो मीडिया में आए."

वे आगे कहते हैं, "कलाकार पर पत्थर फेंकना और उसको गाली देना सबसे आसान तरीका है प्रसिद्धि पाने का."

केतन के लिए ख़ुश

फ़िल्म 'रंगरसिया' पांच साल पहले आने वाली थी पर ये फ़िल्म पहले सेंसर बोर्ड में नग्न दृश्यों के चलते अटकी रही.

केतन मेहता
इमेज कैप्शन, केतन मेहता की फ़िल्म सेंसर प्रमाणपत्र न मिलने के कारण अब तक रूकी हुई थी.

इस पर रणदीप कहते हैं, "हमारी फ़िल्म वैसे ही 100 साल पुरानी है, तो अगर हम इसे रिलीज़ करने में और देर करते तो फ़िल्म और पुरानी हो जाती."

वो कहते हैं, "पर मैं सबसे ज़्यादा ख़ुश हूं अपने दोस्त केतन मेहता के लिए क्योंकि मेरी तो इन पांच सालों में कई फ़िल्में आ गई पर उनकी एक भी नहीं आई."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>