जब रणवीर ने उतार फेंकी पैंट!

रणवीर सिंह
प्रकाशित

हाल ही में एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी पैंट उतार दी.

ऐसा नहीं कि फ़िल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से उन्होंने ऐसा किया.

रणवीर ने बिना कोई निर्देश के ख़ुद ही इस काम को अंजाम दिया.

दरअसल रणवीर महाराष्ट्र के लवासा में अपनी आने वाली फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे.

गर्मी से परेशान

परिणीति चोपड़ा
इमेज कैप्शन, परिणीति और रणवीर सिंह जल्द ही एक फ़िल्म में दिखेंगे.

इंडिया टुडे में छपी ख़बर के मुताबिक़ उनके साथ 200 नर्तकों की टीम भी डांस कर रही थी और रणवीर ने गाने में लैदर पेंट पहनी हुई थी.

लेकिन वहां की ज़बरदस्त गर्मी से परेशान होकर रणवीर ने आव देखा ना ताव और सबके सामने पैंट उतार दी.

पहले तो पूरी यूनिट भौंचक्की रह गई लेकिन बाद में सब सीटियां बजाने लगे.

रणवीर जिस फ़िल्म के गाने की शूटिंग कर रहे थे उसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)