अरमान और तनीषा के रिश्ते में दरार?

प्रकाशित

बिग बॉस का पिछला संस्करण किसने जीता था ये भले ही आपको याद न हो पर अरमान कोहली और तनीषा की जोड़ी ज़रूर याद होगी.

शो में उनकी नज़दीकियां चर्चा का विषय रहीं. अरमान और तनीषा पिछले एक साल से एक साथ घूमते-फिरते पार्टी करते दिखे.

अब अचानक ये रिश्ता टूटने की बातें सामने आ रही हैं. अरमान के दोस्त ने मुंबई के एक अख़बार को बताया कि अरमान और तनीषा का रिश्ता अब टूट चुका है.

इन दोनों ने ये फ़ैसला आपसी मतभेद के चलते लिया.

तनीषा और अरमान अब अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं.

तनीषा एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहती हैं और अरमान को सलमान ख़ान के साथ सूरज बड़जात्या की फ़िल्म में काम मिल गया है.

'करीना और मैं फ़्लॉप थे'

अगले महीने करीना और शाहिद की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट को सात साल पूरे हो जाएंगे.

इस फ़िल्म को याद करते हुए शाहिद ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि जब वी मेट चलेगी भी क्योंकि हम एक फ्लॉप जोड़ी थे.

इस फिल्म से पहले 'फ़िदा', '36 चाइना टाउन' और 'छुप-छुप के' जैसी फ़िल्में फ्लॉप रही थीं.

शाहिद बताते हैं, "उस समय लोग हमें फिल्मों में साथ देखना नहीं पसंद करते थे पर हम कोशिश करते रहे. और 'जब वी मेट' हिट हुई तो लोग कहने लगे कि हमें शाहिद और करीना को बार-बार देखना है."

'टर्मिनेटर' भारत में

श्वॉर्ज़नेगर एक तमिल फ़िल्म के संगीत लॉंच कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं.
इमेज कैप्शन, श्वॉर्ज़नेगर एक तमिल फ़िल्म के संगीत लॉंच कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं.

हॉलीवुड फ़िल्म 'टर्मिनेटर' के स्टार अर्नाल्ड श्वॉर्ज़नेगर सोमवार को भारत पहुंचे जहाँ उनका स्वागत चेन्नई एअरपोर्ट पर सख़्त सुरक्षा के साथ हुआ.

अर्नाल्ड तमिल फिल्म ‘आई’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भारत आए हैं.

फ़िल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है.

अर्नाल्ड इस समारोह पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से भी मिले. जिसके बाद उनकी मीटिंग साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ होनी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)