परिणीति की नौकरी गई तो हीरोइन बनीं

परिणीति चोपड़ा
प्रकाशित

परिणीति चोपड़ा आजकल बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इस करियर का सपना नहीं देखा था.

लंदन में एक कंपनी में काम कर रही परिणीति वहीं बस जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें वापस आना पड़ा.

परिणीति कहती हैं, "अगर मंदी की वजह से मेरी नौकरी नहीं जाती तो मैं भारत वापस आती ही नहीं. मैं पेशे से बैंकर हूं. इंवेस्टमेंट बैंकिंग में ही करियर बनाना चाहती थी. अभिनय की बात छोड़िए मैं तो वापस ही नहीं आती."

हाल ही में परिणीति 'कौन बनेगा करोड़पति' के सातवें संस्करण में गई थीं. जब अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ़ में गाना गाया तो वो भावुक हो गईं.

अपनी दूसरी ही फ़िल्म 'इशकज़ादे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली यह युवा अभिनेत्री कहती हैं, "जब कोई निर्देशक मेरे पास रोल लेकर आता है और यह कहता है कि हमारे पास बेहद सशक्त किरदार है जो सिर्फ़ आप निभा सकती हैं तो ये बहुत सुखद अहसास होता है."

परिणीति ने सिर्फ़ तीन फ़िल्में की हैं और उनकी चौथी फ़िल्म ‘दावत-ए-इश्क़’ रिलीज़ के लिए तैयार है.

इससे पहले वो 'इशकज़ादे' के अलावा 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में दिखी हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>