अलग होने के बाद पहली बार साथ दिखे ऋतिक-सुज़ैन

ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान
इमेज कैप्शन, (फ़ाइल फ़ोटो: ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान)
प्रकाशित

पिछले साल के आख़िर में अलग हुए अभिनेता ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान अपने अलगाव के बाद पहली बार साथ नज़र आए.

शनिवार को ऋतिक-सुज़ैन के बड़े बेटे रेहान का जन्मदिन था और इस मौक़े पर सुज़ैन के घर पर आयोजित पार्टी में ऋतिक और सुज़ैन ने मेज़बान की भूमिका अदा की और साथ-साथ मेहमानों का स्वागत किया.

इससे पहले दोनों ही साथ दिखने से बचते रहे हैं.

दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फ़ैसला किया था. इस जोड़े के दोनों बेटे अपनी मां सुज़ैन के साथ रहते हैं.

'सबसे घटिया अभिनेता' अजय देवगन

'हिम्मतवाला'

बॉलीवुड कलाकारों को अच्छे अभिनय के साथ-साथ अब घटिया अभिनय के लिए भी अवॉर्ड देने का चलन बढ़ता जा रहा है.

अभी कुछ दिनों पहले शाहरुख़ ख़ान को 'चेन्नई एक्सप्रेस' में अभिनय के लिए 'घंटा अवॉर्ड्स' देने वाली संस्था ने साल के 'सबसे घटिया अभिनेता' के ख़िताब से नवाज़ा था.

अब इसी तरह के एक और पुरस्कार 'गोल्डन केला अवॉर्ड्स' में अजय देवगन को साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हिम्मतवाला' में अभिनय के लिए सबसे घटिया अभिनेता घोषित किया गया.

'सबसे घटिया निर्देशक' का ख़िताब मिला संजय लीला भंसाली को 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के लिए.

फ़िल्म 'राजधानी एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को 'सबसे घटिया डेब्यू कलाकार' का ख़िताब मिला.

प्रमोशन छोड़ अमरीका चलीं नरगिस फ़ख़री

वरुण धवन, नरगिस फ़ख़री, इलियाना डी क्रूज़

फ़िल्म के प्रमोशन छोड़कर अभिनेत्री नरगिस फ़ख़री अमरीका रवाना हो गईं और अब फ़िल्म के प्रमोशन का पूरा भार वरुण धवन और इलियाना डी क्रूज़ के कंधों पर आ गया है.

दरअसल नरगिस एक हॉलीवुड फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में अमरीका गईं हैं.

नरगिस के इस तरह से फ़िल्म की रिलीज़ से ठीक पहले विदेश जाने से 'मैं तेरा हीरो' की निर्माता एकता कपूर काफ़ी नाराज़ बताई जा रही हैं.

'मैं तेरा हीरो' के निर्देशक डेविड धवन हैं और फ़िल्म चार अप्रैल को रिलीज़ हो रही है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>