दिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्ट
प्रकाशित
दिल्ली में पांडव कुमार नाम के शख़्स की बीते महीने गोली लगने से मौत हो गई. वो मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे.
परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को बिहार का होने की वजह से मारा गया. मामले में दर्ज एफ़आईआर के मुताबिक, पांडव कुमार 25 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए जाफरपुर कलां गए थे.
वहां से लौटते वक़्त उनकी नीरज बल्हारा नाम के शख़्स से लड़ाई हो गई. आरोप है कि नीरज ने क्षेत्रीय टिप्पणी की.
नीरज के पास पिस्टल थी. 26 अप्रैल को अभियुक्त नीरज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हुई.
वहीं अब पांडव कुमार का परिवार किस हाल में है? उनकी क्या मांग है? बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम ने उनसे बातचीत की है.
रिपोर्ट: मृदुलिका झा
शूट, एडिट: दीपक जसरोटिया
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



