फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन, भीड़ ने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाई

वीडियो कैप्शन, फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन, भीड़ ने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाई
फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन, भीड़ ने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाई
प्रकाशित

फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और देशभर में हिंसा भड़क उठी.

सरकार के मुताबिक़, क़रीब 5.5 लाख लोगों के सड़कों पर उतरने के बीच कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

सरकार ने इसे "हिंसा में बढ़ोतरी" बताया है. राजधानी पेरिस और दूसरे इलाक़ों में इमारतों में आग लगा दी गई.

इनमें लिमोज भी शामिल है, जहां टाउन हॉल में लगी भीषण आग के कारण छत का एक हिस्सा ढह गया.

कई शहरों में लूटपाट भी हुई है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.