अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़, सेना के पांच जवान लापता

वीडियो कैप्शन, अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़, सेना के पांच जवान लापता
अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़, सेना के पांच जवान लापता
प्रकाशित

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली ज़िले में अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता हो गए हैं. ये सभी जवान सेना की 5वीं ग्रेनेडियर्स बटालियन के हैं.

दिबांग वैली की अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त जैली उम्पो ने बाढ़ में लापता हुए जवानों की पुष्टि की है.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "बाढ़ की यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास की है. यह इलाक़ा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक है और अचानक आई बाढ़ में सेना के कुल 7 लोग बह गए थे. इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया."

रिपोर्ट: दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.