दिल्ली एसआईआर: इस बूथ की ड्राफ्ट सूची में बस एक वोटर का नाम- ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियो कैप्शन, वो इलाक़ा जहां एसआईआर सूची में सिर्फ़ एक शख़्स का नाम आया
दिल्ली एसआईआर: इस बूथ की ड्राफ्ट सूची में बस एक वोटर का नाम- ग्राउंड रिपोर्ट
प्रकाशित

दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटे हैं.

जिन इलाक़ों के लोगों के नाम एसआईआर में हटे उनमें चांदनी चौक का बूथ नंबर 38 शामिल है.

इस बूथ में दो इलाक़े आते हैं. एक शिव मंदिर बागीची तेजपाल दरियागंज और दूसरा इलाक़ा है, जेजे बेला एस्टेट विजय घाट.

यहां की आधिकारिक एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में महज़ एक वोटर का नाम आया है.

जबकि वर्षों से इलाक़े में रह रहे लोगों के नाम सूची में नहीं हैं.

इन लोगों और उस एक वोटर से बात की बीबीसी संवाददाता शुभ राणा ने.

शूट, एडिट: दीपक जसरोटिया

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.