ट्रंप बोले, नेतन्याहू के साथ इसराइल में अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है
ट्रंप बोले, नेतन्याहू के साथ इसराइल में अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है
प्रकाशित
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वो वही करेंगे जो मैं चाहूंगा."
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में दिया.
ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा था कि उन्होंने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमले और आगे की रणनीति को लेकर क्या बात की है.
इसी के जवाब में ट्रंप ने कहा, "वो वही करेंगे जो मैं चाहूंगा. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मेरी राय में इसराइल में उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है."
"इस समय इसराइल में मेरी लोकप्रियता 99 फीसदी है. मैं वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव भी लड़ सकता हूं."
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



