मणिपुर में सीआरपीएफ़ कैंप में उग्र भीड़ ने क्या-क्या किया?
मणिपुर में सीआरपीएफ़ कैंप में उग्र भीड़ ने क्या-क्या किया?
मणिपुर में हाल ही में त्रोंगलाओबी गांव के एक घर में धमाका होने से दो बच्चों की मौत हो गई थी.
इसके कुछ ही घंटों बाद इस गांव और आसपास के इलाक़ों के सैकड़ों लोगों ने पास ही में स्थित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप की तरफ़ बढ़ना शुरू कर दिया.
सीआरपीएफ के मुताबिक़ देखते ही देखते जब ये भीड़ उग्र और हिंसक हो गई तो उन्हें फायरिंग करनी पड़ी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए.
उस दिन इस सीआरपीएफ कैंप में क्या-क्या हुआ और आज वहां क्या हालात हैं?
देखिए बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव और वीडियो जर्नलिस्ट देवाशीष कुमार की ये ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



