'स्पोर्ट्स ब्रा' पहने हुए क्यों दिख रहे हैं ये फ़ुटबॉल खिलाड़ी
आप में से कुछ लोग शायद ये सोच रहे होंगे कि अर्लिंग हालैंड ने स्पोर्ट्स ब्रा क्यों पहन रखी है? लेकिन ऐसा नहीं है.
इस फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी शर्ट के नीचे इसे पहने दिखे हैं.
इन्हें स्मार्ट वेस्ट कहते हैं और ये इस तरह के कॉम्पिटिटीव स्पोर्ट्स में काफी समय से हैं, बस बहुत सारे लोग इन्हें देख पहली बार रहे हैं.
स्मार्ट वेस्ट्स एक तरह की वियरेबल टेक्नोलॉजी है, जिसे नेमार अपनी स्प्रिंट स्पीड से लेकर फ़ेटिग लेवल और इंजरी रिकवरी जैसी कई चीज़ों की ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं.
इन डेटा की मदद से कोचिंग स्टाफ ये तय कर पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार है और किसे थोड़े और आराम की ज़रूरत है.
टीमों को लग रहा है कि अपने खिलाड़ियों के बारे में ये अतिरिक्त जानकारियां उन्हें अच्छा परफॉर्म करने और जीतने के चांसेज़ बढ़ाने में मदद करेंगी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



