एप्पल ने आईफ़ोन डुओ पर अब क्या कहा?

वीडियो कैप्शन, एप्पल ने आईफ़ोन डुओ पर अब क्या कहा?
एप्पल ने आईफ़ोन डुओ पर अब क्या कहा?
प्रकाशित

एप्पल ने अपने फोल्डेबल फ़ोन, आईफ़ोन डुओ की स्क्रीन में इस्तेमाल के कुछ ही दिनों बाद आ रही समस्याओं पर प्रतिक्रिया दी है.

कंपनी ने कहा है कि कुछ फोल्डेबल फोन्स के डिस्प्ले और स्क्रीन में समस्याओं की शिकायतें आ रही हैं.

एप्पल ने इसी के साथ प्रभावित कस्टमर्स से रिप्लेसमेंट के लिए कंपनी को कॉन्टैक्ट करने को कहा है.

सितंबर महीने में लॉन्च होने के बाद पिछले सप्ताह ही दुनिया भर के स्टोर्स में एप्पल डुओ की बिक्री शुरू हुई थी. लेकिन इस्तेमाल के कुछ दिनों बाद ही कुछ कस्टमर्स को इस फ़ोन में समस्या आने लगी.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर कुछ यूज़र्स आईफ़ोन डुओ की स्क्रीन पर लाइन्स बनने की बात कह रहे हैं तो कुछ ने फ़ोन में बीच से मुड़ने वाली जगह पर दरार आने की शिकायत की है.

हालांकि ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ये समस्या कितनी बड़ी है. एप्पल ने अभी तक ये नहीं बताया है कि कितने डिवाइसेज़ में ऐसी समस्याएं देखी जा रही हैं.

ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि ख़राब डिवाइसेज़ की पोस्ट की गई तस्वीरें एआई जनरेटेड हो सकती हैं. इसलिए ये कहना जल्दबाज़ी होगी कि सभी फ़ोन्स के प्रोडक्शन में खामी है.

एप्पल का आईफ़ोन डुओ, कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईफ़ोन है. अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 90 हज़ार रुपये है जो करीब 3 लाख रुपये तक जाती है.

भारत में इसकी कीमत 3 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 4.5 लाख रुपये तक जाती है. इस फोल्डेबल मॉडल पर एप्पल के अंदर कई सालों से काम चल रहा था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.