वेनेज़ुएला में भूकंप: तस्वीरों में दिखी भारी तबाही, लापता लोगों की तलाश में जुटे राहतकर्मी

लगभग एक दर्जन बचावकर्मी गिरी हुई इमारत पर खड़े होकर नुकसान का अंदाज़ा लगाने और बचे हुए लोगों की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं.
इमेज कैप्शन, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि वेनेज़ुएला में आया ताज़ा भूकंप 1900 के बाद से देश में आया सबसे तेज़ भूकंप था
    • Author, बीबीसी मुंडो
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

वेनेज़ुएला से सामने आ रही तस्वीरें बुधवार रात देश में आए दो भूकंपों से हुई तबाही की गंभीरता दिखा रही हैं.

देश के उत्तरी हिस्से में लगातार आए दो भूकंपों ने राजधानी काराकास और कई राज्यों में भारी असर डाला है. कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं.

कम से कम 164 लोगों की मौत हुई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आने के बाद मृतकों की संख्या हज़ारों तक पहुंच सकती है.

तस्वीरों में इमारतें और घर पूरी तरह ढहे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

भूकंप के बाद कई शहरों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे लोगों के लिए संपर्क करना मुश्किल हो गया.

बचावकर्मी काराकास में ढही हुई एक इमारत के मलबे से स्ट्रेचर पर एक महिला को बाहर निकाल रहे हैं. महिला को रस्सी से स्ट्रेचर पर सुरक्षित बांधा गया है और बचावकर्मी उसे मलबे से उठाकर बाहर ले जा रहे हैं.
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता "लोगों की जान बचाना" है. उन्होंने कहा कि अधिकारी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं.
भूकंप के बाद सड़कों पर भागते लोग
इमेज कैप्शन, इमारतों के ढहने से कराकास शहर में लोगों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पूरी तरह से ध्वस्त हुई इमारत
इमेज कैप्शन, रेड क्रॉस का कहना है कि वेनेज़ुएला में आए भूकंपों का "मानवीय असर कितना बड़ा है", इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. संगठन ने कहा कि उसकी वेनेज़ुएला शाखा सक्रिय है और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है.
भूकंप के बाद काराकास की एक सड़क पर एक महिला बच्चे को दिलासा देती नज़र आ रही है. उनके आसपास मौजूद लोग चिंतित दिखाई दे रहे हैं और अलग-अलग दिशाओं में देख रहे हैं.
इमेज कैप्शन, कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. इस वजह से कई लोग अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं
पाँच बचावकर्मी चमकीली लाल शर्ट पहने हुए और एक बचावकर्मी हरी फ्लोरोसेंट शर्ट पहने हुए मलबे पर खड़े हैं और जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.
इमेज कैप्शन, बचावकर्मी काराकास के सैन बर्नार्डिनो और भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरे शहरों में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.
राजधानी कराकास में कुछ इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं.
इमेज कैप्शन, राजधानी काराकास में कुछ इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं.

रोड्रिगेज़ ने कहा कि काराकास के उत्तर में स्थित ला ग्वेइरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहाँ "दर्जनों" इमारतें ढह गई हैं. यह वेनेज़ुएला के सबसे छोटे राज्यों में से एक है, लेकिन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है.

7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप एक मिनट से भी कम अंतराल पर आए.

वेनेज़ुएला के आंतरिक मंत्री दियोसदादो काबेलो ने नुकसान की गंभीरता पर टेलीविज़न पर संबोधन दिया.

काबेलो ने कहा, "कुछ इमारतें, मकान और घर ढह गए हैं. हम सभी सहायता एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा विभाग की मदद से स्थिति का सामना कर रहे हैं."

ला ग्वेइरा स्थित ये होटल एडुआर्ड्स की तस्वीर है. दस मंज़िलों वाला ये होटल अब मलबे का ढेर बनकर रह गया है.
इमेज कैप्शन, ला ग्वेइरा स्थित ये होटल एडुआर्ड्स की तस्वीर है. दस मंज़िलों वाला ये होटल अब मलबे का ढेर बनकर रह गया है.
25 जून 2026 की सुबह काराकास से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ला ग्वेइरा राज्य के काटिया ला मार में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारत के पास लोग मलबे के बीच खड़े हैं.
इमेज कैप्शन, कई लोगों के घरों का अब ये हाल है, 25 जून 2026 की सुबह काराकास से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ला ग्वेइरा राज्य के काटिया ला मार में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारत के पास लोग मलबे के बीच खड़े हैं.
पृष्ठभूमि में तीन क्षतिग्रस्त और थोड़ी झुकी हुई इमारतें हैं, और सामने कई निवासी और चमकीले जैकेट पहने बचावकर्मी मौजूद हैं.
इमेज कैप्शन, ला ग्वेइरा राज्य के काटिया ला मार में निवासी और आपातकालीन दल ढही हुई इमारतों में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं.
एक महिला बच्चे को कमर पर उठाकर खड़ी है, जबकि वह पीछे दिखाई दे रहे विनाश.
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला में हज़ारों लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
वेनेज़ुएला के तट पर स्थित काटिया ला मार शहर में बचावकर्मियों को आग से भी लड़ना पड़ रहा है.
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला के तट पर स्थित काटिया ला मार शहर में बचावकर्मियों को आग से भी लड़ना पड़ रहा है.

शहर के दक्षिणी हिस्से में रहने वाली 80 वर्षीय पेंशनभोगी मारिया रोमेरो ने रॉयटर्स से कहा, "यह झटका बेहद डरावना था, 1967 में जब कराकास में भूकंप आया था ये उससे भी ज़्यादा भयानक था."

"इमारत हिल रही थी. पुलिस ने मुझे नीचे उतरने में मदद की क्योंकि मैं खुद नहीं उतर पा रही थी."

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके सीमा पार कोलंबिया के बोगोटा और बुकारामांगा जैसे शहरों में भी महसूस किए गए.

अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं, उनके लिए होटल और शेल्टर होम उपलब्ध हैं.
इमेज कैप्शन, अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं, उनके लिए होटल और शेल्टर होम उपलब्ध कराए गए हैं.
कई लोगों ने रात सड़कों पर बिताई या अपने परिवार के सदस्यों की तलाश में गुजारी.
इमेज कैप्शन, कई लोगों ने रात सड़कों पर बिताई या अपने परिवार के सदस्यों की तलाश में गुजारी.
कुछ जगहों पर इंटरनेट और बिजली सेवाएं बाधित हो गई हैं.
इमेज कैप्शन, कुछ जगहों पर इंटरनेट और बिजली सेवाएं बाधित हो गई हैं.
कुछ लोग आफ्टरशॉक के डर से बाहर ही रुके रहे.
इमेज कैप्शन, कुछ लोग आफ्टरशॉक के डर से बाहर ही रुके रहे.
वेनेज़ुएला में तलाश और बचाव अभियान जारी है. इस बीच, जिन लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है, उनके नाम ऑनलाइन साझा किए जा रहे हैं.
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला में तलाश और बचाव अभियान जारी है. इस बीच, जिन लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है, उनके नाम ऑनलाइन साझा किए जा रहे हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)