गुजरात के शख़्स ने बांग्लादेशी लड़की से की शादी, अब लड़ रहे क़ानूनी लड़ाई

वीडियो कैप्शन, गुजरात के शख़्स ने बांग्लादेशी लड़की से की शादी, अब लड़ रहे क़ानूनी लड़ाई
गुजरात के शख़्स ने बांग्लादेशी लड़की से की शादी, अब लड़ रहे क़ानूनी लड़ाई
प्रकाशित

गुजरात के आणंद में रहने वाले तरुण पटेल ने एक बांग्लादेशी लड़की से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं लेकिन आज तरुण अपने परिवार को बिखरने से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

उन्होंने अपनी पत्नी के दस्तावेज़ नहीं बनवाए थे.

इस वजह से काजल को आणंद के जागृत महिला संगठन में रखा गया है. उन्हें डर है कि वो वापस बांग्लादेश भेज दी जाएंगी.

तरुण की ज़िंदगी का अब सिर्फ़ एक ही मक़सद है, वो है काजल को वापस अपने परिवार तक लाना ताकि उनके बच्चों को अपनी मां के बिना ज़िंदगी न बितानी पड़े.

रिपोर्ट: तेजस वैद्य

शूट-एडिट: पवन जायसवाल

एडिट: तपस मलिक, रिपुल मकवाना

प्रोड्यूसर: ऋषि बनर्जी

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)