ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के फ़ाइनल में

ऑस्ट्रेलियन टीम
प्रकाशित

क्रिकेट विश्व कप में भारत का अभियान सेमीफ़ाइनल में ही खत्म हो गया और सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने उसे रनों की करारी शिकस्त दी.

भारतीय दर्शकों के भारी समर्थन के बीच खेल रही भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने निराश किया. चोटी के बल्लेबाज़ ख़राब शॉट खेलकर अपने विकेट फेंकते चले गए और पूरी टीम 46.5 ओवरों में 233 रन आउट हो गई.

स्टीवन स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 328 रन बनाए थे.

स्टीवन स्मिथ को उनके बेहतरीन शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया.

फ़ाइनल में 29 मार्च को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूज़ीलैंड से होगा.

भारतीय पारी

शिखर धवन

शिखर धवन (45) और रोहित शर्मा (34) ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े, लेकिन धवन को हेज़लवुड ने मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया.

इसके बाद विराट कोहली (एक) आउट हुए और भारत दबाव में आ गया. रोहित के बाद रैना (सात) भी जल्द ही पवेलियन चलते बने. भारत का स्कोर चार विकेट पर 108 रन हो गया.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (65) ने आजिंक्य रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े, लेकिन रन रेट के बढ़ते दबाव से भारत की मुश्किलें बद से बदतर हो गईं.

रही-सही कसर धोनी और रवींद्र जडेजा (16) के रन आउट होने से पूरी हो गई.

धोनी

धोनी ने 65 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली.

फ़ॉकनर

ऑस्ट्रेलिया के लिए फ़ॉकनर ने तीन, मिचेल जॉनसन और मिचेल स्टार्क ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया.

ऑस्ट्रेलिया की पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (105), एरॉन फ़िंच (81) और इन दोनों के बीच 182 रनों की साझेदारी से भारत को 329 रनों की चुनौती दी.

फ़िंच

विश्व कप में पहली बार सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में 300 रन से ज़्यादा का स्कोर बना था.

मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (12) को यादव ने 15 के कुल स्कोर पर पर पवेलियन लौटा दिया.

इसके बाद स्मिथ और फ़िंच ने मोर्चा संभाल लिया और भारतीय गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया.

क्लार्क

स्मिथ ने 93 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए. स्मिथ को यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया.

भारतीय टीम

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल 14 गेंदों पर 23 रन की तेज़ पारी खेली. फिंच अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 116 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हो गए.

स्टीवन स्मिथ

मैक्सवेल, फिंच, क्लार्क के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने से रनों की गति कुछ धीमी पड़ी, लेकिन आखिरी ओवरों में मिचेल जॉनसन और फॉकनर ने कुछ बड़े शॉट खेलकर इसकी काफ़ी हद तक भरपाई कर दी.

भारत की तरफ से उमेश यादव ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए. मोहित शर्मा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>