ऑस्ट्रेलिया जाएगी भारतीय हॉकी टीम

सरदार सिंह
    • Author, आदेश कुमार गुप्त
    • पदनाम, खेल पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

इंचियोन एशियाई खेलों में भारत को 16 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय हॉकी टीम 30 अक्तूबर से 10 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलेगी.

टीम की कमान अनुभवी सरदार सिंह को सौंपी गई है.

टीम में अधिकतर चेहरे वही हैं जिन्होंने इंचियोन एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था.

'ग़लतियां सुधारनी होंगी'

सरदार सिंह का मानना हैं कि लंबे समय बाद एशियाई खेलों के रूप में बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद देशवासियों से मिले सम्मान से खिलाड़ियों को अहसास हुआ है कि यह जीत कितनी बड़ी थी और इसके मायने क्या हैं.

फ़ाइल फोटो
इमेज कैप्शन, भारत ने इंचियोन में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था

सरदार सिंह यह भी मानते हैं कि इंचियोन सफलता का हैंगओवर भूलकर खिलाड़ियों को अपनी ग़लतियों को सुधारना होगा.

युवा खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उत्साहित है.

टीम के सदस्य दानिश मुज्तबा कहते हैं, "अब तो घरवाले भी कहते हैं कि इस जीत को भूलकर आने वाले मुक़ाबलों की तैयारी में जुट जाओ."

वैसे, मुज्तबा इंचियोन में स्वर्ण पदक जीत से बेहद खुश हैं. वो कहते हैं, "चलो, एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर हम भी कह सकते हैं कि हमने भी कुछ हासिल किया है."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>