सुशील की पाकिस्तानी पहलवान को पटखनी

सुशील कुमार
प्रकाशित

भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण दिलाने का सिलसिला जारी रखा है.

उन्होंने 74 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में पाकिस्तानी पहलवान क़मर अब्बास को 6-2 से हराया.

कुश्ती में मंगलवार को भारत का ये तीसरा स्वर्ण है.

इससे पहले कुश्ती में भारत के स्वर्ण पदकों का सिलसिला अमित कुमार ने शुरू किया.

अमित ने कुश्ती में नाइजीरिया के एबिकवेमिनोमो वेल्सन को हराकर ये पदक जीता.

अमित ने 57 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल कुश्ती में ये पदक जीता.

उन्होंने वेल्सन को 6-2 से हराया.

विनेश का स्वर्ण

इसके बाद महिलाओं की 48 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल स्पर्द्धा में भारत की विनेश ने इंग्लैंड की याना रैट्टिगन को हराकर स्वर्ण जीता.

अमित कुमार

इन तीनों स्वर्ण पदकों के साथ ही भारत पदक तालिका में पाँचवें स्थान पर आ गया है.

अब तक भारत ने 10 स्वर्ण, 14 रजत और नौ काँस्य पदकों के साथ कुल 33 पदक जीते हैं.

अभी भारत के पहलवान राजीव तोमर का फ़ाइनल मैच बाक़ी है.

शूटिंग के मेडल

गगन नारंग
इमेज कैप्शन, गगन नारंग ने काँस्य जीता जबकि संजीव राजपूत को रजत मिला

50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़ीशन- भारत के संजीव राजपूत को रजत, गगन नारंग को काँस्य

ट्रैप- मानवजीत संधू को काँस्य

25 मीटर रैपिड फ़ायर पिस्टल- भारत के हरप्रीत सिंह को रजत

इसी मुक़ाबले में भारत के ओलंपिक रजत विजेता विजय कुमार भी थे मगर वह क्वॉलिफ़ाइंग दौर से आगे भी नहीं बढ़ सके.

(बीबीसी हिंदी का <link type="page"><caption> एंड्रॉयड मोबाइल ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link> डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. बीबीसी से आप <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.)