आईपीएल7: मैक्सवेल की पारी से जीता पंजाब

glenn_maxwell_ipl
प्रकाशित

आईपीएल के सातवें संस्करण के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल की शानदारी बल्लेबाज़ी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया.

इससे पहले डीआर स्मिथ और ब्रेंडन मैक्लम की बल्लेबाज़ी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था.

जवाब में मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 43 गेंदों पर 95 रन बनाए.

इस दौरान उन्होंने 15 चौके और दो छक्के जड़े. मैक्सवेल जब शतक से पांच रन दूर थे, तो स्मिथ ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

मैक्सवेल का साथ मिलर ने बख़ूबी दिया और उन्होंने 37 गेंदों में 54 रन बनाए. किंग्स इलेवन पंजाब ने 19वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ़ से सलामी बल्लेबाज़ मैक्लम और स्मिथ ने चेन्नई सुपर किंग्स को ज़ोरदार शुरुआत दी. इस दौरान स्मिथ ने 43 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए. उनका विकेट बाला जी ने लिया.

मैक्लम 45 गेंदों पर 67 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. उन्होंने अपनी पारे में चार चौके और पांच छक्के जड़े.

दोनों खिलाड़ियों के बीच क़रीब दस के औसत से 123 रनों की साझेदारी हुई.

गेंदबाज़ी

आईपीएल धोनी
इमेज कैप्शन, धोनी ने 11 गेंदों पर शानदार 21 रन बनाएं.

मैक्लम के आउट होने पर मैदान पर आए सुरेश रैना ने 19 गेंदों पर 24 रन बनाए.

चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए धोनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 गेंदों पर शानदार 26 रन बनाए.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ़ से बालाजी को दो जबकि पटेल और अवाना को एक-एक विकेट मिले. इसके अलावा मिशेल जॉनसन और मैक्सवेल की जमकर धुनाई हुई.

आईपीएल के मौजूदा संस्करण में ये दोनों टीमों का पहला मैच है. चेन्नई सुपर किंग्स दो बार आईपीएल की चैंपियन और पिछली बार उपविजेता रह चुकी है.

एडम गिलक्रिस्ट के पिछले सत्र में सन्यास ले लेने के कारण इस बार पंजाब की कमान जॉर्ज बैली को सौंपी गई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>