ऑस्ट्रेलिया से ऐसे जीता भारत

प्रकाशित

रविवार को चैन्नई में हुए एकदिवसीय मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हरा दिया.

भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, रविवार को चेन्नई में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ का पहला मैच हुआ. इसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराकर उस पर 1-0 से बढ़त बना ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव करने वाली भारतीय टीम को शुरुआत में एक के बाद एक झटके लगे. शुरुआत के चार बल्लेबाज कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए. कप्तान कोहली और मनीष पांडे शून्य पर ही आउट हो गए.
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, एक समय 87 रनों पर पांच विकेट गिर चुके थे. उसके बाद अनुभवी बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी उतरे और उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया.
धोनी
इमेज कैप्शन, आख़िरकार धोनी का अनुभव भारतीय टीम के काम आया उन्होंने चार चौकों और दो छक्के के मदद से कुल 79 रन जोड़े. जबकि पांड्या ने पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 66 गेंदों में 83 रन बनाए.
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, भारत ने अपनी पारी में 50 ओवर में सात विकेट पर कुल 281 रन बनाए. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होने से पहले बारिश हो गई. इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम से ऑस्ट्रेलिया के सामने 21 ओवरों में 164 रनों का लक्ष्य रखा गया.
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही. उसके कुल तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक रन बना सके. उसके छह बल्लेबाज पांच या उससे कम रन बनाकर पवैलियन लौटे. एक समय तो 76 रनों पर छह विकेट गिर चुके थे.
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट झटके. युजवेंद्र चाहल ने तीन विकेट लिये और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए. पांड्या ने बल्लेबाज़ी के बाद अच्छी गेंदबाज़ी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. 17वें ओवर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के आठ विकेट गिर चुके थे और रन महज 109 बने थे.
भारत ऑस्ट्रेलिया मैच
इमेज कैप्शन, भारतीय गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई और ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 ओवरों में कुल 137 रन ही बना सकी. भारत ने ये मैच 26 रनों से जीता. इस जीत के हीरो बने हार्दिक पांड्या. उन्हें मैन ऑफ़ दि मैच घोषित किया गया.