शोएब एक परेशानी थे और अभी भी हैं: वसीम अकरम

प्रकाशित

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि संन्यास ले चुके तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर टीम में रहने पर भी परेशानी बने हुए थे और टीम से बाहर होने के बाद भी वही हैं.

वसीम अकरम ने शनिवार को शोएब अख्तर और उनकी विवादास्पद आत्मकथा 'कंट्रोवर्शली योर्स' का जमकर मजाक उड़ाया और कहा कि अपने करियर के दौरान विवादों में घिरे रहने वाले शोएब सिर्फ़ अपनी किताब बेचने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं.

वसीम अकरम ने शोएब के उस दावे को खा़रिज कर दिया कि 2006 में खेले गए फै़सलाबाद टेस्ट में शोएब ने अपनी तेजी़ से सचिन तेंडुलकर को डरा दिया था.

शोएब अख्तर की आत्मकथा में किए गए दावोनो एक जवाब में वसीम ने कहा, "मुझे सचिन की सियालकोट टेस्ट की पारी याद है. वह चौथा टेस्ट था और विकेट में काफी घास थी. सचिन करीब 16 साल के थे, मैं तब 22 और वकार 19 साल के थे. उस वक्त हम बहुत तेजी़ से गेंद करते थे."