तस्वीरें ऐसी भी होती है...

प्रकाशित

जिन्होंने इस साल की ड्रोनस्टाग्राम फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में परचम लहराया.

माइकल बनॉट
इमेज कैप्शन, नेचर और वाइल्ड लाइफ़ कैटेगरी में आई हज़ारों तस्वीरों में पहला पुरस्कार मिला माइकल बनॉट की तस्वीर को. यह तस्वीर है डेनमार्क के पाइन के पेड़ की.
शॉबॉच इग्नैच
इमेज कैप्शन, नेचर और वाइल्ड लाइफ़ कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार मिला शॉबॉच इग्नैच को. उनके मुताबिक़ वो पारंपरिक रोमानिया की पूरी खुबसूरती को दिखाना चाहते थे, तभी उन्हें भेड़ों का यह झुंड दिख गया.
पितन दि ला फ़र्नीस
इमेज कैप्शन, इसी कैटेगरी में तीसरा पुरस्कार जोनाथन पेयट को. अपने ड्रोन से उड़ते हुए उन्होंने ये तस्वीर ली है रीयूनियन द्वीप के पितन दि ला फ़र्नीस ज्वालामुखी की.
मैक्स सिगल
इमेज कैप्शन, ट्रैवल कैटेगरी में पहला पुरस्कार मिला है मैक्स सिगल को. यह तस्वीर है इटली के अंबेरिया के असिज़ी के सेंट फ़्रैंसिस गिरिजाघर की.
टॉड केनेडी
इमेज कैप्शन, इस कैटेगरी का दूसरा पुरस्कार मिला है टॉड केनेडी को. अपने हनीमून के दौरान उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के केबल बीच की यह तस्वीर ली थी.
कार्लोस जॉनुलिस
इमेज कैप्शन, ट्रैवल कैटेगरी का तीसरा पुरस्कार मिला है कार्लोस जॉनुलिस को और यह तस्वीर है ग्रान कैनेरिया बीच की.
 मॉएब रॉक
इमेज कैप्शन, स्पोर्ट और एडवेंचर कैटेगरी का पहला पुरस्कार मिला है मैक्स सिगल को. उन्होंने ज़मीन से 400 फ़ूट की ऊंचाई से अमरीका के यूटा में मॉएब रॉक की यह तस्वीर ली है.
तैराकी
इमेज कैप्शन, कोलंबिया के स्थानीय अख़बार के फ़ोटोग्राफर जुआन पाब्लो ने एक तैराकी प्रतियोगिता के दौरान यह तस्वीर ली, जिसे दूसरा पुरस्कार मिला है.
च्यूगैश पर्वत
इमेज कैप्शन, इस कैटेगरी का तीसरा पुरस्कार मिला है टीजे बलोन को. उन्होंने अपने ट्रोन की मदद से अपने एक मित्र की फ़ोटी ली है जो अलास्का के कॉर्डोवा के बाहरी इलाक़े में च्यूगैश पहाड़ियों पर मौजूद हैं.