You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूपी के आगरा में पुलिस हिरासत में मौत, कई सवाल
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस हिरासत में एक सफ़ाई कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है. सफ़ाईकर्मी के परिजनों ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज़ कराया है.
मुक़दमे में किसी को नामजद नहीं किया गया लेकिन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
इस मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर है और स्थानीय अधिकारी मरने वाले सफ़ाईकर्मी के परिजन को मनाने में जुटे हैं ताकि मामला तूल नहीं पकड़े. पुलिस के मुताबिक ये केस आगरा के जगदीशपुरा थाने का है.
बीते शनिवार को थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी. इस चोरी की जाँच के दौरान पुलिस ने थाने में काम करने वाले सफ़ाईकर्मी अरुण वाल्मीकि को मंगलवार दोपहर चार बजे ताजगंज थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया था जिनकी बाद में मौत हो गई.
वीडियो: अनंत झणाणे और नसीम अहमद, बीबीसी हिंदी के लिए
एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)