ईरान परमाणु क़रार पर अहम वार्ता
प्रकाशित
साल 2015 में ईरान और पश्चिमी देशों के बीच हुए उस परमाणु क़रार को फिर से बहाल करने की कोशिश हो रही है... जो अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में बिखर गया था.
इस परमाणु समझौते को फिर से बहाल करने के लिए विएना में बातचीत हो रही है. अमरीका और ईरान के अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी और रूस भी इस समझौते का हिस्सा हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)