दुनिया भर के नृत्य के मोहक अंदाज़

प्रकाशित

हम हर सप्ताह दर्शकों की तस्वीरें प्रकाशित करते हैं, इस सप्ताह नृत्य के थीम की तस्वीरें.

डांस
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में झूमते गाते ये बच्चे स्ट्रीट चिल्ड्रेन हैं, जिन्हें ब्रिटिश चैरेटी संस्था रवांडा एड हाउस की मदद से जीवन में ये रंग देखने को मिल रहे हैं. संस्था रोज 50 बच्चों के भोजन की व्यवस्था कर रही है और 21 बच्चों के रात में ठहरने का इंतज़ाम भी. स्वयंसेवी शिक्षकों की मदद से ये बच्चे डांस कर रहे हैं.
स्ट्रीट में डांस
इमेज कैप्शन, रॉबी बेरंस्टाइन ने ये तस्वीर कनाडा के टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान ली. तस्वीर में आपको म्यूज़िक, डांस और युवा उत्साह देखने को मिल रहा है.
घाना के डांस
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में घाना के लोग स्थानीय नृत्य कर रहे हैं.
नृत्य
इमेज कैप्शन, इस लड़की के नृत्य करने का अंदाज़ देखिए, ऐसा लग रहा है जैसे सबकुछ भूलकर नाच रही हो.
वाशिंग लाइन
इमेज कैप्शन, धुले हुए कपड़ों को सुखाने का ये अंदाज़ किसी नृत्य की झलक देता है.
नृत्य
इमेज कैप्शन, भारत में ये लड़का हिप हॉप के अंदाज़ में डांस कर रहा है. उसके अंदाज़ पर जहां कुछ लोग अचरज में हैं वहीं कुछ लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं.
नृत्य
इमेज कैप्शन, ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, डांस करे कोई तो देखे केवल मन.
नृत्य
इमेज कैप्शन, लिली चेन शंघाई के स्टुडियो में डांस कर रही हैं.
डांसर
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर स्पेन की है, जहां एक लड़की स्थानीय डांस के स्टेप्स बता रही है.
बेले डांसर
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर चेक गणराज्य की है, जहां कलाकार स्थानीय शैली में डांस कर रहे हैं.
पोस्टर के सामने महिला
इमेज कैप्शन, आप भी इसमें अपनी तस्वीर भेज सकते हैं. हमारी अगली थीम हाई राइज हैं. आप 27 सितंबर तक अपनी तस्वीर yourpics@bbc.co.uk पर भेज सकते हैं.