महिला टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड, दक्षिण अफ़्रीका को हराकर फ़ाइनल में पहुंची

इमेज स्रोत, PA Media
मेज़बान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ़्रीका को 40 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है.
गुरुवार को ओवल में खेले गए सेमीफ़ाइनल में मिली इस जीत के साथ इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर एक और विश्व कप खिताब जीतने से अब बस एक कदम दूर है.
पिंडली की चोट से उबरकर लौटी नैट साइवर-ब्रंट ने सेमीफाइनल में शानदार वापसी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने शुरुआती झटकों से उबरने में इंग्लैंड की मदद की, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ़्रीका की ओर से ताज़मिन ब्रिट्स ने हाफ़ सेंचुरी लगाई. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला.
पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने मुकाबला 40 रन से जीत लिया.




