राम मंदिर का प्रबंधन सीईओ के हाथ में जाएगा, ट्रस्ट ने निकाली ये वैकेंसी

इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images
राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए भर्ती निकाली है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके सीईओ पद के लिए 28 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं.
सीईओ पद के उम्मीदवार के लिए उम्र सीमा 50 से 70 साल के बीच रखी गई है. उम्मीदवार का हिन्दू धर्म से होना और ग्रेजुएट होना आवश्यक बताया गया है.
इसके साथ ही उम्मीदवार को किसी बड़ी कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी का कम से कम बीस साल का अनुभव होना चाहिए.
गौरतलब है कि यह वैकेंसी ऐसी समय में सामने आई है जबकि मंदिर ट्रस्ट पर चढ़ावे में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कृष्ण मोहन को इस पद की अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को इस ट्रस्ट का गठन किया था. इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की देखरेख और संचालन के लिए बनाया गया था
संबंधित ख़बर: राम मंदिर चंदा मामले में आगे की राह क्या होगी?



























