प्रताड़ना मामले में क्रिकेटर, पत्नी पर चार्जशीट

बांग्लादेश क्रिकेटर शहादत हौसेन की पत्नी जेस्मीन ख़ान
प्रकाशित

बांग्लादेश में पुलिस ने तेज़ गेंदबाज़ शहादत हौसेन और उनकी पत्नी पर अपनी नाबालिग नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में आरोप पत्र दायर किया है.

दोषी साबित होने पर शहादत हौसेन और उनकी पत्नी जेस्मिन जहां को सात से चौदह साल तक जेल की सज़ा काटनी पड़ सकती है.

उनकी घरेलू नौकरानी 11 वर्षीय महफ़ूज़ा अख़्तर हैप्पी सितंबर में लावारिस हालत में सड़क पर मिली थी.

उसे कई जगह चोटें लगी थीं और एक टांग टूटी हुई थी.

शहादत हौसेन

शहादत और उनकी पत्नी ज़मानत पर हैं और इन आरोपों को ख़ारिज करते हैं.

आरोप पत्र 12 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>