लेबनान में सरकार के ख़िलाफ़ हज़ारों सड़क पर

प्रकाशित

लेबनान की राजधानी बेरुत में हज़ारों लोगों ने सरकारी विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया.

प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार को ख़त्म करने और 'निष्क्रिय हो चुकी राजनीतिक व्यवस्था' के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे.

शहर के 'शहीद चौक' पर जमा इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में लेबनान के झंडे थे, लेकिन इस दौरान किसी राजनीतिक पार्टी का बैनर नहीं दिखाई दिया.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि प्रदर्शनकारी ख़ुद को पूरे राजनीतिक प्रतिष्ठान के विरोधी बल के रूप में स्थापित करना चाहते हैं.

ये प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं जब बेरुत की सड़कों पर जमा कचरे को लेकर लोगों में ग़ुस्सा है और वे चाहते हैं कि कचरा प्रबंधन का विकेद्रीकरण हो.

प्रदर्शनकारी पिछले हफ़्ते हुई ऐसी ही रैली के दौरान पुलिस बल का इस्तेमाल करने के लिए देश के गृह मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.

एक प्रदर्शनकारी ने एएफ़पी को बताया कि वो सड़कों पर विरोध करने के लिए उतरे हैं क्योंकि 'पूरे देश का कचरा हो गया है'.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>