सीरिया: हवाई हमले में 'आम नागरिकों की मौत'

प्रकाशित

सीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर किए गए हवाई हमलों में 50 से ज़्यादा आम नागरिक मारे गए हैं.

ये हवाई हमले अमरीका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने किया है.

ब्रिटेन की संस्था सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि शुक्रवार को बर्माहले गांव पर हमला किया गया और अभी तक कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं.

अभी तक गठबंधन सेना ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इस संस्था का कहना है कि महीने की शुरुआत में हुए अमरीकी नेतृत्व वाली सेना के हवाई हमले में अब तक कुल 2000 लोग मारे जा चुके है इसमें 1,922 आईएस के लड़ाके भी शामिल हैं.

निशाना

सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, ''गठबंधन सेना की तरफ से इस शुक्रवार हुए हवाई हमले में एलेप्पो प्रांत के बर्माहले में 52 आम नागरिक मारे गए हैं.

इन हवाई हमलों में आईएस के लड़ाकू भी मारे गए हैं.
इमेज कैप्शन, इन हवाई हमलों में आईएस के लड़ाकू भी मारे गए हैं.

ये गांव उस इलाके के पास है जहां लड़ाई हो रही है और यहां इस्लामिक स्टेट के लड़ाके कुर्द और अन्य विद्रोही गुट से लड़ रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>