बोको हराम ने किया 40 लोगों का अपहरण

अपहरण
प्रकाशित

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध चरमपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम ने 40 लड़कों और युवाओं का अपहरण कर लिया है.

शुक्रवार को बोर्नो प्रांत के मलारी गांव से भागकर प्रांत की राजधानी मैदुगुरी पहुंचे लोगों ने बताया कि चरमपंथियों ने नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों का अपहरण किया.

पिछले साल भी बोको हराम चरमपंथियों ने बोर्नो से 200 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था.

बोको हराम का उपदेश

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में 40 का अपहरण

उन्होंने बताया कि हथियारों से लैस चरमपंथी ट्रकों के ज़रिए गांव में आए और उन्होंने सब पुरुषों को उपदेश सुनने का आदेश दिया.

नौजवानों को इकट्ठा करके पास ही के जंगल में ले जाया गया.

मलारी गांव के निवासी मुहम्मद ने कहा, ''मेरे दो बेटे और तीन भतीजों को बोको हराम के चरमपंथियों ने अग़वा कर लिया. मुझे ऐसा लगता है कि वो इन लोगों को अपनी सेना में भर्ती करेंगे.''

एक और स्थानीय निवासी अलारामा जो मलारी गांव से भागकर पास ही के एक गांव मुलग्वी में आ गए हैं, वह कहते हैं कि ''जब हमें अपहरण की ख़बर मिली तो हमने वहां से भागने का फ़ैसला किया, क्योंकि अगला नम्बर हमारा हो सकता है''

बोको हराम 2009 के बाद से उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में विद्रोह कर रहा है और वहां एक इस्लामी राज्य बनाने की मांग कर रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>