सैकड़ों साल पुराने रहस्य से पर्दा उठा

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष
प्रकाशित

मैक्सिको के बहुत ही पुराने शहर टियोटिवाकान में पुरातात्विक महत्व की तकरीबन 50 हज़ार चीजें मिली हैं.

मैक्सिको के पुरातत्वविदों ने इसकी जानकारी दी है. यह शहर मैक्सिको सिटी के उत्तर पश्चिम में 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

टियोटिवाकान शहर उत्तरी अमरीका के उन जगहों में से है जो कोलम्बस के अमरीका आने से पहले स्थानीय संस्कृति का बड़ा केंद्र था.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

यहां जो चीजें बरामद की गई हैं, उनमें जेवरात, बीज, जानवरों की हड्डियां और इंसानों की छोटी मूर्तियों जैसे दिखने वाले बर्तन हैं.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

ये चीजें धार्मिक महत्व वाले एक सुरंग से बरामद की गई हैं जिसे 1800 साल पहले बंद कर दिया गया था.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

इस सुरंग के दरवाजे की खोज 2003 में की गई थी. और यहां मौजूद चीजों पर पुरातत्वविदों के नौ साल की लगातार मेहनत के बाद नज़र गई.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

शोध कर्ताओं ने बड़े पैमाने पर यहां से मिट्टी और पत्थरों को हटाने का काम किया. इस काम में रिमोट से नियंत्रित होने वाले रोबोट इस्तेमाल में लाए गए.

खुदाई से जानवरों और इंसानों जैसी छवि लिए बर्तन भी बरामद किए गए.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

टियोटिवाकान शहर के तीसरे सबसे बड़े पिरामिड 'प्लमेड सर्पेंट' के तकरीबन 18 मीटर नीचे की खुदाई से ये समुद्री जीवों के कवच सरीखी शिल्पकृतियां प्राप्त हुई हैं.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

सुरंग के आखिरी छोर पर पुरातत्वविदों ने ऐसी चीजें भी बरामद की हैं जिनसे संकेत मिलता है कि शहर के कुलीन और अभिजात्य तबके का अंतिम संस्कार यहीं पर किया जाता रहा होगा.

मेक्सिको के प्राचीन शहर टियोटिवाकान में मिले पुरातात्विक अवशेष

इस तरह की खोज से टियोटिवाकान के सत्ता के ढांचे को समझने में मदद मिल सकती है. यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की शासन व्यवस्था क्या वंशानुगत थी.

यह पुराना शहर यूरोपीय संस्कृति के संपर्क में आने से पहले के दौर का एक महत्वपूर्ण केंद्र था. लेकिन टियोटिकावन का अतीत लंबे समय से रहस्य के सात पर्दों में ही छुपा रहा है.

और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यहां के मूल निवासियों ने अपना कोई लिखित इतिहास नहीं छोड़ा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>