इराक़: आईएस के हमले में 50 मरे

आईएस

इमेज स्रोत, EPA

प्रकाशित

इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने इराक़ के अनबार प्रांत में 50 क़बीलाई लोगों की हत्या कर दी है.

यह जानकारी इराक़ी अधिकारियों और क़बीलाई नेताओं ने दी है.

माना जा रहा है कि आईएस ने यह हमला अल बु-निम्र क़बीले की तरफ़ से जिहादियों का विरोध करने की घोषणा के जवाब में किया है.

आईएस, सीरिया

इमेज स्रोत, AP

इससे पहले इराक़ में सामूहिक क़ब्रें मिली थीं, जिनमें मिले शवों की संख्या 80 से 220 के बीच हो सकती है. इन शवों में बहुत से इसी क़बीले के थे.

आईएस लड़ाके इराक़ और सीरिया के अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़े में अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं.

आईएस का अनबार प्रांत के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है. इराक़ और सीरिया का एक-तिहाई हिस्सा आईएस के क़ब्ज़े में है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>