हमास के तीन वरिष्ठ कमांडर मारे गए

ग़ज़ा
प्रकाशित

हमास का कहना है कि गुरूवार तड़के रफ़ा के पास हुए इसराइली हवाई हमले में उसके तीन वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं.

मारे गए कमांडरों के नाम मोहम्मद अबु शमाला, मोहम्मद बारहूम और रईस उल अत्तार हैं.

हमास के अनुसार इस हमले में कुल छह लोग मारे गए हैं.

इससे पहले इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेत्नयाहू ने कहा था कि वे ग़ज़ा में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते रहेंगे.

ग़ज़ा में इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद मंगलवार से दोनों ओर से हमले जारी हैं.

इसराइली सेना का कहना है कि बुधवार को उसने ग़ज़ा पर 92 हवाई हमले किए जबकि ग़ज़ा की ओर से 137 रॉकेट दाग़े गए.

मंगलवार को हुए एक हवाई हमले में उसके शीर्ष कमांडर मोहम्मद दीफ़ की बीवी और बेटे की मौत हो गई है.

छह हफ़्तों से जारी हिंसक संघर्ष में अब तक 2103 लोग मारे जा चुके हैं.

हमास

संयुक्त राष्ट्र की पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने ताज़ा हिंसा पर चिंता ज़ाहिर करते हुए दोनों पक्षों से दीर्घकालिक संघर्ष विराम लागू करने के लिए कहा है.

टीवी पर प्रसारित एक संदेश में नेत्नयाहू ने कहा कि वे ग़ज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई हर संभव तरीक़े से जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा, "हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम दक्षिणी हस्से के निवासियों और इसराइल के तमाम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित न करे लें."

ग़ज़ा

उन्होंने फ़लस्तीनी संगठन हमास को इस्लामिक स्टेट से जोड़ते हुए कहा कि दोनों 'एक ही पेड़ की टहनियां' हैं.

हमास के प्रवक्ता फ़ावज़ी बारहम ने कहा कि नेत्नयाहू का बयान नाकामी छुपाने की कोशिश है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>