ब्रितानी राजकुमारों का पहला जन्म दिन

प्रकाशित

ब्रितानी शाही परिवार के राजकुमार प्रिंस जॉर्ज के पहले जन्म दिन से ठीक पहले उनकी एक तस्वीर जारी की गई है. प्रिंस जॉर्ज मंगलवार को एक साल के हो जाएंगे.

प्रिंस जॉर्ज की ये तस्वीर लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम में सेंसेशनल एग्ज़ीबिशन में ली गई है.

उनके पिता प्रिंस विलियम की ये तस्वीर साल 1983 में ऑकलैंड की है जिसमें वे प्रिंस और प्रिंसेज़ ऑफ़ वेल्स के साथ हैं.

दो साल बाद यानी साल 1985 की ये तस्वीर हैं जिसमें प्रिंसेज़ ऑफ़ वेल्स, डायना प्रिंस हेरी को साथ में लिए हुए हैं.

ये हैं प्रिंस चार्ल्स जो साल 1949 में अपने पहले जन्म दिन के मौक़े पर अपनी माँ के साथ दिख रहे हैं.

साल 1951 में ली गई इस तस्वीर में प्रिंसेज़ एनी तत्कालीन प्रिंसेज़ एलिज़ाबेथ की गोद में हैं. साथ में हैं ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग जो प्रिंस चार्ल्स को पकड़े हुए हैं.

इस तस्वीर में प्रिंसेज़ एनी अपने पहले जन्म दिन पर प्रिंस चार्ल्स के साथ हैं.

प्रिंसेज़ एनी के बच्चे कैप्टन मार्क फ़िलिप्स, ज़ारा और पीटर फ़िलिप्स के साथ दिख रहे हैं. ये तस्वीर साल 1982 में ली गई थी.

साल 1961 में ली गई इस तस्वीर में बेबी प्रिंस एंड्रयू अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ हैं.

युवा प्रिंस एडवर्ड इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं. 1965 में ये तस्वीर महारानी के 39वें जन्म दिन पर ली गई थी.

ड्यूक एंड डचेज़ ऑफ़ यॉर्क 1927 में ली गई इस तस्वीर में किंग जॉर्ज पंचम और महारानी मेरी के साथ दिख रहे हैं. साथ में हैं बाद में महारानी बनने वाली एलिज़ाबेथ द्वितीय.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link>. आप हमसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.)