सोमालियाई संसद के क़रीब धमाका

सोमालिया
इमेज कैप्शन, (फाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

शनिवार को सोमालिया की संसद के क़रीब शक्तिशाली धमाके और गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गई हैं.

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक़ कार बम से किए गए धमाके में कुछ लोग मारे गए हैं.

धमाके के वक़्त संसद का सत्र चल रहा था.

छह सप्ताह पहले चरमपंथी संगठन अल शबाब के लड़ाकों के संसद पर किए गए हमले में दस लोग मारे गए थे.

2011 में राजधानी मोगादिशू पर इस्लामी चरमपंथी समूह अल शबाब का नियंत्रण ख़त्म हो गया था और तब से यह समूह कई बड़े धमाके और हत्याएं कर चुका है.

इसी सप्ताह चर्चित सांसद अहमद महमूद हायद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या की जिम्मेदारी अल शबाब ने ली थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>