रेलवे की ख़ूबसूरती तस्वीरों में देखिए

प्रकाशित

बीबीसी ने आम लोगों की खींची गई तस्वीरों में से कुछ चुनिंदा तस्वीरों को प्रकाशित किया है.

रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, नॉरफोक में ईस्ट देरेहम पर रेलवे ट्रैक ट्रेन की ये तस्वीर ग्राहम जैक्शन ने खींची है. दक्षिण अफ़्रीका संघ का मेनलाइन रेलवे का यह आख़िरी साल था.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर सिमॉन रफ़ ने खींची है. उनका कहना है कि ग्रेट सेंट्रल रेलवे में ऐसी तस्वीरें खींचने के अच्छे मौक़े मिलते हैं.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, यॉर्कशर के हावॉर्थ में यह तस्वीर लूसी गाय ने खींची है. यह लोकेशन रेलवे चिल्ड्रेन फ़िल्म में इस्तेमाल हुई थी. तस्वीर यह भी बताती है कि इस टाउन के इतिहास में रेलवे की कितनी अहम भूमिका है, ख़ासकर ऐसे चिन्हों की वजह से.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, थाईलैंड में कलियान्नन शनमुगासुन्दरम ने यह तस्वीर खींची. बरीराम प्रांत के लैम प्लाई मैट टाउन स्थित रेलवे स्टेशन की इस तस्वीर में रेलवे गार्ड हरी झंडी दिखाकर इंजीनियर को इंजन स्टार्ट करने का संकेत दे रहे हैं.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, नील स्मिथ ने यह तस्वीर रेलवे ट्रैक के पास उस वक़्त क्लिक की जब एक लाइनमैन ट्रैक की जाँच कर रहा था.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, लंदन ब्रिज़ स्टेशन पर माइक डॉयले ने यह तस्वीर खींची.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, इयान नाइट की यह तस्वीर इंग्लैंड के चर्नेट वैली रेलवे की है.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, स्टुअर्ट ब्राउन ने अपनी इस तस्वीर को नाम दिया है- इंतज़ार. उन्होंने जापान के क्योटो में एक छोटे ट्रेन स्टेशन पर यह तस्वीर सितंबर 2019 में खींची थी.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, किम मैक्रेल बताते हैं कि फ्रांस में साइकलिंग के दौरान उन्होंने जो रास्ता चुना वो उन्हें एक रेलवे ब्रिज के ट्रैक पर ले गया. उन्होंने यह तस्वीर वहीं क्लिक की.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, रेलवे के सिग्नल बॉक्स के अंदर की तस्वीर सु एबर्ट ने क्लिक की. ये तस्वीर रेलवे म्यूज़ियम बर्नहैम क्राउच एसेक्स की है.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, बारबरा फ्युलर ने रेलवे इंजन के ड्राइवर और क्रू मेंबर के बीच बातचीत के दौरान की यह तस्वीर साल 2017 में डेनबिशर में क्लिक की थी.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, मॉडल रेल स्कॉटलैंड इवेंट के दौरान यह तस्वीर एंड्रयू फर्डेल ने क्लिक की थी. एन-गॉज मॉडल की यह ट्रेन लंदन के सेंट पैनक्रास और मैनचेस्टर स्टेशनों की बीच चलती थी.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, कैटी लैथम ने यह तस्वीर ब्रिटेन के सॉर वैली गार्डन रेलवे स्टेशन के पास क्लिक की. इस साल बसंत के वक़्त यह स्टेशन बंद रहा.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, ऊषा वेंकट ने यह तस्वीर क्वींसलैंड में खींची है. कुरांडा सीनिक रेलवे काफ़ी लोकप्रिय है. यह ट्रेन में सफ़र के दौरान बेहद ख़ूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं.
रेलवे फ़ोटो थीम
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर पीर कुगलर ने खींची है.