उत्तर कोरिया के 70वें स्थापना दिवस परेड में नहीं दिखीं मिसाइलें

उत्तर कोरिया
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

उत्तर कोरिया का 70वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया. पिछले छह महीने से इसकी तैयारियां चल रही थीं और पूरी दुनिया को इसका इंतज़ार था.

उत्तर कोरिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया ने इस बार मिलिट्री परेड में किसी इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन नहीं किया.

उत्तर कोरिया

अभी ये भी मालूम नहीं है कि किम जोंग-उन ने इस मौके पर कोई भाषण दिया या नहीं.

उत्तर कोरिया

कई विश्लेषकों ने पहले ही ये अनुमान लगाया था कि जून में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ हुई शिखर वार्ता के बाद किम जोंग-उन परेड की आक्रामकता थोड़ी कम करेंगे.

उत्तर कोरिया

ऐसे में बैलिस्टिक मिसाइलों का, ख़ासकर उन बैलिस्टिक मिसाइलों का जो अमरीकी सरज़मीं तक पहुंचने की क्षमता रखतीं हों और जिनमें परमाणु युद्ध छेड़ने का दमख़म हो, उनका प्रदर्शन करना अपने-आप में काफ़ी उकसावे वाला होता.

उत्तर कोरिया

इस परेड का कोई फ़ुटेज उत्तर कोरिया की ओर से अभी जारी नहीं किया गया है. हालांकि समाचार एजेंसी एफ़पी के एक संवाददाता मौके पर उपस्थित थे.

उत्तर कोरिया

इसके अलावा एनके न्यूज़ ने उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल से मिली एक तस्वीर शेयर की है और कहा है कि परेड में कोई आईसीबीएम नहीं देखी गई.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

जून में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु नि:शस्त्रीकरण पर काम करने की बात की थी. हालांकि इस बारे में कोई डेडलाइन या डिटेल नहीं मिली थी.

bbchindi.com

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)